उत्तराखण्ड देहरादून

कांग्रेस का बड़ा दांव… पुराने समीकरण बदले, 27 नए चेहरे मैदान में उतरे!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ जिलों और शहरों के अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। देहरादून को छोड़कर 12 जिलों और प्रमुख शहरों को मिलाकर कुल 27 नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

गणेश गोदियाल को एक बार फिर उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ नई टीम में भूपेंद्र सिंह भोज (अल्मोड़ा), अर्जुन चंद्र भट्ट (बागेश्वर), सुरेश डिमरी (चमोली), चिराग सिंह फर्त्याल (चंपावत), राहुल छिमवाल (नैनीताल) और बालेश्वर सिंह (हरिद्वार) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विनोद सिंह नेगी (पौड़ी गढ़वाल), मुकेश पंत (पिथौरागढ़), कुलदीप कंडारी (रुद्रप्रयाग), मुराली लाल खंडवाल (टिहरी गढ़वाल), हिमांशु गाबा (उधम सिंह नगर) और प्रदीप सिंह रावत (उत्तरकाशी) को भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं...लापता मासूम का शव मिला, जताई जा रही ये आशंका

शहर और महानगर स्तर पर भी नए अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उत्तम असवाल (देवप्रयाग), संजय किशोर (पछवादून), मोहित उनियाल (परवादून), गोविंद सिंह बिष्ट (हल्द्वानी), अलका पाल (काशीपुर), ममता रानी (रुद्रपुर), मनोहर सिंह टोलिया (डीडीहाट), अमन गर्ग (हरिद्वार महानगर), विकास नेगी (कोटद्वार), मीना देवी (कोटद्वार शहर), दिनेश चौहान (पुरोला), दीपक किरोला (रानीखेत), फुरकान अहमद (रुड़की) और राजेंद्र कुमार चौधरी (रुड़की शहर) को भी अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रहस्यपूर्ण मौत…किराए के कमरे में युवक का शव बरामद

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी इस सूची में फिलहाल देहरादून जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष का नाम घोषित नहीं किया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में