उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

कांग्रेस का बड़ा दांव!…उत्तराखंड में नई टीम का ऐलान, इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के विभिन्न जिला, महानगर, ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणियों और अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से प्राप्त अनुमोदन और संस्तुति के बाद जारी की गई हैं।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि घोषित कार्यकारिणियों में संगठनात्मक जिला पुरोला, उत्तरकाशी, चमोली, कोटद्वार ग्रामीण, कोटद्वार महानगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, हरिद्वार महानगर, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की महानगर, रुड़की ग्रामीण, देहरादून महानगर, पछुवादून, रुद्रपुर महानगर, काशीपुर महानगर, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट और चंपावत सहित कई जिलों और महानगरों की कार्यकारिणियां शामिल हैं।

राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात का संकट खत्म!... अब नहीं कटेगा कुमाऊं-गढ़वाल संपर्क, सीएम ने दी सौगात

पार्टी ने कई ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। इनमें पछुवादून के त्यूनी ब्लॉक से लायक राम शर्मा, चकराता से अमर सिंह, मगती से मायाराम, कालसी से सुनी शर्मा, झबरेड़ा ब्लॉक से हितेश चौधरी, झबरेड़ा नगर से राहुल सैनी, पिरान कलियर से सुभाष सैनी, ऋषिकेश नगर से ललित मोहन मिश्रा, भैंसियाछाना ब्लॉक से पूरण, हवलबाग-2 से शिवराज, मझखाली से राजेंद्र बिष्ट, द्वाराहाट नगर से प्रमोद कुमार, बेतालघाट से शेखर चंद्र, लालकुआं क्षेत्र के कुंवरपुर गोलापार से हेमंत सिंह और भीमताल नगर से सतीश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर भीषण हादसा...खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन गंभीर

इसी प्रकार रामगढ़ ब्लॉक से दान सिंह, धारी ब्लॉक से सतीश चंद्र, भिलंगना ब्लॉक से सुंदर लाल, कीर्तिनगर से मुकेश, अगस्त्यमुनि से हरीश गोसाईं, डोईवाला नगर से सुरेंद्र सिंह, काशीपुर नॉर्थ से कुलदीप सिंह, काशीपुर ईस्ट से संजीव तथा काशीपुर साउथ से इंतखाब को संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस ने नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की सूची भी जारी की है। इसमें बेरीनाग से अमित पाठक, मुनस्यारी नगर से बीना देवी, कपकोट नगर से प्रकाश, गरुड़ नगर से रंजीत रावत, चिलियानौला नगर से कमलेश बोहरा, कालाढूंगी नगर से रोहित, महुआ डाबरा नगर से धर्मेंद्र, पंतनगर से महेंद्र, नगला नगर से हरिओम और लालपुर नगर से नरेश को जिम्मेदारी दी गई है।

हरिद्वार जिले में रुड़की ग्रामीण के इमलीखेड़ा नगर से उस्मान अली, भगवानपुर नगर से सलीम अहमद, पिरान कलियर नगर से खालिद, ढंडेरा नगर से हाजी राव मुन्ना तथा हरिद्वार ग्रामीण के सुल्तानपुर नगर से सनवर अली को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश बनेगी बड़ी मुसीबत!...मौसम विभाग की चेतावनी— 4 दिन रहें बेहद सतर्क

इसके अलावा देवप्रयाग के तपोवन नगर से रतन सिंह, गजा नगर से राजेंद्र, पुरोला नगर से कविंदर, नौगांव नगर से भगतराम, पीपलकोटी नगर से सुनील, पोखरी नगर से मुकेश, थराली नगर से अब्बल सिंह, नंदा नगर से हर्षवर्धन, गुप्तकाशी नगर से मदन, तिलवाड़ा नगर से बिशन सिंह, थैलीसैंण नगर से बिशंभर ममगाईं और कोटद्वार ग्रामीण के स्वर्गाश्रम नगर से आदेश तोमर को भी कांग्रेस कमेटियों और नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि जिन जिलों और संगठनात्मक इकाइयों की कार्यकारिणी अभी घोषित नहीं हुई है, उनकी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। पार्टी का कहना है कि संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत, सक्रिय और जनोन्मुख बनाना उसका प्रमुख लक्ष्य है, ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में