उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!…कई बड़े अफसरों की बदली कुर्सी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने लंबे समय से प्रतीक्षित तबादला सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल में भारतीय पुलिस सेवा (IPS), प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शासन स्तर पर जारी आदेश के तहत पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

IPS अधिकारियों में निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी रिद्धिम अग्रवाल संभाल रही थीं, जिन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस, कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक यातायात तथा अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर...बदरीनाथ हाईवे ठप, केदारनाथ यात्रा पर भी ब्रेक, प्रशासन अलर्ट

सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एवं पीएसी, योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ और वरिंदरजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। आयुष अग्रवाल को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का सेनानायक बनाया गया है। वहीं नीलेश आनंद भरणे से सचिव पुलिस और स्पोर्ट्स कंट्रोल रूम की जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं और फिलहाल उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के नेटवर्क में हड़कंप... हल्द्वानी में इंटरस्टेट गैंग का भंडाफोड़, सप्लाई चेन से जुड़े राज खुले

अन्य नियुक्तियों में हरीश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम, अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी देहरादून तथा जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात देहरादून बनाया गया है।

PCS अधिकारियों में देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह राकेश तिवारी को देहरादून का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। राकेश तिवारी को संयुक्त सचिव मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं गोपाल सिंह बिनवाल को रुड़की नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आंधी-बारिश और ओलावृष्टि... मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के तबादलों में वीर सिंह को उपसेनानायक आईआरबी प्रथम, लोगजीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय, विमल आचार्य को उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग, शांतनु पाराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम तथा अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में