उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हरिद्वार हिल दर्पण

भ्रष्टाचार पर फिर बड़ा प्रहार… इस विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी और एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।  आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर ने 40 वाहिनी पीएसी पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता से जुड़े नवीनीकरण प्रमाण पत्र के मामले में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने हरिद्वार जिले में यह कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, मामले में गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी की पत्नी पुलिस विभाग में अफसर हैं। वहीं, मंगोलपुर स्थित सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश ने भी शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की। विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर देहरादून रवाना किया।

जानकारी के अनुसार, स्कूल की मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रमाण पत्र आवश्यक था। शिकायतकर्ता ने जब इसे जारी करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया, तो रिश्वत की मांग सामने आई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने प्रारंभिक जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर रोशनाबाद स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

विजिलेंस ने बृजपाल सिंह राठौर को रोशनाबाद जिला मुख्यालय में दबोच लिया। वह वर्तमान में बहादराबाद में तैनात हैं। प्रधानाध्यापक मुकेश, जो ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) भी हैं, को मंगोलपुर श्यामपुर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता केस में VIP का राज खुलेगा?... नार्को टेस्ट के लिए पूर्व विधायक तैयार, उर्मिला की कोर्ट में दस्तक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश बृजपाल सिंह राठौर के लिए काम करता था और उनके साथ मिलकर रिश्वतखोरी के धंधे में शामिल था। शिकायतकर्ता से उसने बिचौलिये के तौर पर रिश्वत की मांग की थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में