उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में सफाई अभियान के बीच बड़ा ऐलान… महापौर बोले- सार्वजनिक जगहों पर कब्जा नहीं चलेगा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। स्वच्छ एवं सुंदर हल्द्वानी-काठगोदाम की दिशा में नगर निगम की ओर से मंगलवार को वार्ड संख्या-6 सुभाषनगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। हनुमत सेवा सदन के समीप आयोजित अभियान का नेतृत्व महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान क्षेत्र की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का रेड अलर्ट!... इस जिले में शनिवार को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

अभियान के दौरान महापौर ने मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और विशेष सफाई अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्ते की आड़ में नाबालिग से हैवानियत!... अस्पताल पहुंची तो सामने आया खौफनाक सच

महापौर ने सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सड़क, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आमजन की सुविधा और सुचारु यातायात को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से भी शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। महापौर ने कहा कि नगर निगम के प्रयासों के साथ आम लोगों की भागीदारी से ही हल्द्वानी-काठगोदाम को स्वच्छ और बेहतर शहर बनाया जा सकता है। सफाई अभियान में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में