उत्तराखण्ड गढ़वाल सस्पेंड हरिद्वार हिल दर्पण

वायरल ऑडियो पर बड़ा एक्शन…चौकी प्रभारी सहित 6 कर्मी सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

दरअसल यह मामला हरिद्वार जिले मेंअवैध खनन से जुड़ा बताया गया है। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार  नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त कार्रवाई करते हुए इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल... भाजपा में शामिल हुए कई नए नेता

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में अवैध खनन माफियाओं से पुलिस की कथित सांठगांठ और मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं। ऑडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई और एसएसपी ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार प्रारंभिक जांच में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसी आधार पर चौकी प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हादसा... नदी के तेज बहाव में बहा 7 वर्षीय बच्चा, तलाश में जुटीं टीमें

मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक (देहात) को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

यह पूरा मामला इकबालपुर चौकी, थाना झबरेड़ा क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध खनन या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में