कार्रवाई राष्ट्रीय हिल दर्पण

अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन…सांसद के दफ्तर में गरजा बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात

खबर शेयर करें -

अवैध निर्माण हटाने के क्रम में एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में कार्यालय परिसर से जुड़े एक शेड को हटाया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कार्यालय निर्माण को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में जरूरी दस्तावेज और वैध अनुमति से जुड़े कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद शनिवार सुबह प्रशासन ने कार्रवाई की। अधिकारियों का दावा है कि कार्यालय भवन के लिए स्वीकृत बिल्डिंग प्लान और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए थे। प्रशासन की ओर से पहला नोटिस 30 जून को, दूसरा नोटिस 7 जुलाई को जारी किया गया था। इसके बाद 15 जुलाई को जरूरी दस्तावेजों के साथ जिला प्रशासन कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया था। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जबकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को भी तैयार रखा गया था। भाजपा नेता अभिजीत दास ने कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि यह कार्यालय अवैध तरीके से बनाया गया था। उन्होंने दावा किया कि निर्माण के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी और प्रशासन की कार्रवाई सही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

वहीं प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन पर कार्यालय बनाया गया है, वह ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ कंपनी से जुड़ी है और निर्माण से संबंधित जरूरी स्वीकृतियां उपलब्ध नहीं कराई गईं। अधिकारियों के मुताबिक नोटिस का जवाब नहीं मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। टीएमसी नेताओं और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्रशासन इसे अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा बता रहा है, जबकि राजनीतिक दल इसे अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो