उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं हिल दर्पण

उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन… विरोध के बीच गरजा बुलडोजर, मौके पर भारी फोर्स

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को रुद्रपुर में प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में विश्वकर्मा मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। दो बुलडोजर लगाकर रोडवेज परिसर के बाहर बनी दुकानों को हटाया गया।

रोडवेज परिसर के बाहर बनी दुकानों को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में भी कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन दुकानदारों की ओर से पुनर्वास की मांग उठाए जाने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग रेप केस में बड़ा खुलासा!... CCTV बंद होते ही शुरू हुआ खेल, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक फोटो-वीडियो

बुधवार को प्रशासन, लोनिवि और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक दुकानदारों और प्रशासन के बीच वार्ता चली। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता... छह जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम; JCB-मैनपावर तैनात

हालांकि प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस टीम ने पहले मौके पर खड़े लोगों और वाहनों को हटाया, जिसके बाद बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई। प्रशासन और पुलिस के सख्त रुख के चलते विरोध कर रहे लोग पीछे हट गए और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विश्वकर्मा मार्केट में लंबे समय से बने अवैध निर्माण और दुकानों को हटाने का रास्ता साफ हुआ। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में