अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी विजिलेंस का बड़ा एक्शन…एक और रिश्वतखोर रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक बार फिर बड़ा कदम उठाया गया है। विजिलेंस की कुमाऊं मंडल टीम ने अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात एक लेखाकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट पर शौचालय निर्माण कार्य से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने और एफडीआर जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके स्वीकृत तीन लाख रुपये के टेंडर की एफडीआर रिलीज करने के एवज में आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

मामले की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस हल्द्वानी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रैप योजना तैयार की। योजना के तहत बुधवार को टीम ने लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में