उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल सस्पेंड हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन…किशोरी से दुष्कर्म केस में लापरवाही पर इंस्पेक्टर सस्पेंड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर को महंगा पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इंस्पेक्टर को ‌सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

मामला हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी थी, लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के चलते आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मामले में गंभीर लापरवाही बरतने पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली को निलंबित कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई देर रात की, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच तेज कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईयू टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसके बाद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, पूरे घटनाक्रम की जांच के दौरान थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में