उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं सस्पेंड हिल दर्पण

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन…दो प्रधानाध्यापक समेत तीन निलंबित, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ऊधमसिंह नगर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने तीन प्राथमिक विद्यालयों के औचक निरीक्षण के बाद दो प्रधानाध्यापकों और एक सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

डीईओ के अनुसार 13 फरवरी को विकासखंड बाजपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बैतखेड़ी में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में आवागमन की दो अलग-अलग पंजिकाएं संचालित होती मिलीं। इसके अलावा रिकॉर्ड संधारण और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी कई कमियां पाई गईं।
मामले में मोहम्मद यूसुफ सहित संबंधित सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जवाब संतोषजनक न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

8 सितंबर 2025 को विकासखंड बाजपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मडैयाहट्ट (केलाखेड़ा) के निरीक्षण में पाया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अंगन लाल बिना प्रभार हस्तांतरण किए अवकाश पर चले गए थे।
पूर्व में जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। उन्हें उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर से संबद्ध कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

खटीमा क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित विद्यालय में उप शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका कीर्ति राना की नियुक्ति संदिग्ध पाई गई। आरोप है कि उन्होंने कूटरचित प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की।
स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खटीमा से संबद्ध कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा विभाग में किसी भी प्रकार की वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिक जांच के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है और विस्तृत जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में