उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल मौत हिल दर्पण

कुमाऊं में बड़ा हादसा…KMOU बस पलटी, मची चीख-पुकार, एक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नैनीताल जिले के खुपी क्षेत्र में केएमओयू लिमिटेड की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

बताया जा रहा है कि बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी और उसमें कुल 14 लोग सवार थे। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भवाली और हल्द्वानी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में