अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट

कुमाऊं में बड़ा हादसा…यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई मौतों की आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक पांच से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

मंगलवार को भिकियासैंण–विनायक रोड पर यह दुर्घटना उस समय हुई, जब बस पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। खाई काफी गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

घायलों को बाहर निकालने के लिए एंबुलेंस और अतिरिक्त राहत दलों को बुलाया गया है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में