उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा… बोरवेल के गड्ढे में गिरा बुजुर्ग, रेस्क्यू शुरू

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक बार फिर बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांगड़ी गांव में बोरिंग कार्य के दौरान एक बुजुर्ग गहरे गड्ढे में गिर गए। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय मनोहर बोरवेल के लिए चल रहे कार्य के दौरान अचानक संतुलन खो बैठे और गहरे गड्ढे में जा गिरे। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव कार्य को तेज करने के लिए स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि गड्ढे में फंसे मनोहर को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक संसाधन मौके पर लगाए गए हैं और ऑपरेशन को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरी रेस्क्यू प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में