उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में अगले 6 दिन संभलकर!…कहीं भारी बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारों का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

गुरुवार 10 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ बारिश के तेज से अति तेज दौर आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मृत’ बुजुर्ग की अचानक खुल गई आंखें!...घरवालों को आने लगे धड़ाधड़ कॉल, फिर सामने आया सच

शुक्रवार 11 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। शनिवार 12 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी एंट्री!...116 कार्यकर्ताओं को मिली पार्षद की कुर्सी

रविवार 13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। सोमवार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। इस दिन भी येलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में युवाओं ने खोला सवालों का पिटारा!...पलायन और रोजगार पर भाजपा अध्यक्ष से सीधा संवाद

मंगलवार 15 और बुधवार 16 सितंबर को भी प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में