उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं खेल सोशल हिल दर्पण

हाथ में बल्ला, युवाओं के बीच मुख्यमंत्री धामी… मैदान बना सियासी संदेश का मंच

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा दौरे के दौरान बिरिया मझोला क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं के बीच बल्ला थामकर अपने बल्लेबाजी कौशल का भी प्रदर्शन किया, जिससे मौजूद खिलाड़ी और दर्शक खासे रोमांचित नजर आए। नशा मुक्ति और जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट की मुख्यमंत्री ने जमकर सराहना की।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री धामी चंपावत दौरे से लौटकर शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने खटीमा महाविद्यालय में आयोजित विंटर कार्निवाल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। छात्र संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्र संघ के सदस्यों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और पहली बार आयोजित किए जा रहे विंटर कार्निवाल को एक सराहनीय पहल बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी बिरिया मझोला पहुंचे, जहां स्वर्गीय मनीष चंद की स्मृति में नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर स्वर्गीय मनीष चंद की माता हरकेश चंद ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया था। इसके साथ ही प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में आठ खेल अकादमियां स्थापित की जा रही हैं, जिनमें लगभग एक हजार एथलीटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। नई खेल नीति के माध्यम से राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी पीछे न रह जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपार खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही अवसर मिलने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का मौका मिलेगा। सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी खटीमा महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विंटर कार्निवाल में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने छात्र संघ के सभी सदस्यों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और विंटर कार्निवाल के साथ-साथ क्लाइम्बिंग जैसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजनों की भी सराहना की।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में