उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी

बनभूलपुरा दंगा……….एक और घायल ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़ी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुए बवाल में घायल एक और युवक की मौत हो गई। उसका यहां डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसके सिर पर गोली आर-पार हो गई थी। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या अब बढ़कर 6 हो गई है।

बता दें कि बीते आठ फ़रवरी की शाम को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में प्रशासन अवैध धार्मिक स्थल ध्वस्त करने गई थी। इस बीच प्रशासन टीम और कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इस बलवे में पांच लोगों कि मौत हो गई थी और भारी संख्या में पुलिस कर्मी और पत्रकार भी घायल हुए थे। कई घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

इसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए गए थे। अब बनभूलपुरा क्षेत्र में ही कर्फ्यू रह गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोग एसटीएच में भर्ती थे। इनमें एक घायल ने आज दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस के अनुसार, आठ फरवरी को हिंसा के दौरान घायल हुए बनभूलपुरा निवासी अलबसर, इशरार और शहनवाज को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। तीनों की हालत गंभीर थी। इसमें इसरार के सिर में गोली लगी थी। गोली आर-पार हो गई थी। जिसकी एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक दंगे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। इससे पूर्व हिंसा में फईम कुरैशी, जाहिद, मो .अनस, शब्बान व प्रकाश कुमार की पहले ही मौत हो चुकी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में