उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम!…भारी बारिश की चेतावनी, 6 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बिगड़ा हुआ है और पर्वतीय जिलों में बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सितंबर की शुरुआत भी तेज बारिश के साथ होगी। एक सितंबर को देहरादून और टिहरी जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामला...तत्कालीन थाना प्रभारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

इसके अलावा पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है और छह सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  किसका नाम रहेगा, किसका कटेगा?... हल्द्वानी में SIR की जांच तेज, प्रशासन ने बताई पूरी टाइमलाइन

प्रशासन ने भारी बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने और मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!...15 दरोगाओं के तबादले, कई चौकियों के प्रभारी बदले

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में