उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड….. डेरा कार सेवा मुखी को थी अनहोनी की आशंका, इतने साल पहले लगाई थी सुरक्षा की गुहार

खबर शेयर करें -

नानकमत्ता। डेरा कार सेवा के मुखी पंथ रतन सचखंड वासी संत बाबा हरबंस सिंह ने 18 साल पहले जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या की आशंका जताते हुए जान और डेरे की संपत्तियों की रक्षा की गुहार लगाते तत्कालीन डीएम ऊधमसिंह नगर को पत्र सौंपा था। पत्र की प्रतिलिपि तत्कालीन गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को भी भेजी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

28 मार्च 2024 को बाइक सवार हथियारबंद दो बदमाशों ने धार्मिक डेरा कार सेवा में घुसकर जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड से 18 वर्ष पूर्व 10 मार्च 2008 को धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख संत सचखंड वासी पंथ रतन संत बाबा हरबंस सिंह ने तत्कालीन डीएम को पत्र भेजा था जिसमें असामाजिक तत्वों से डेरा कार सेवा नानकमत्ता, गुरुद्वारा नानक पुरी डेरा कार सेवा और गुरुद्वारा ननकाना साहिब काशीपुर के जत्थेदारों की जान का खतरा एवं कार सेवा की संपत्तियों की रक्षा की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

प्रशासन को सौंपे पत्र में उन्होंने अपनी संस्था से धर्म विरुद्ध कार्य करने के चलते निकाले गए सेवादार से असुरक्षा की आशंका जताई थी। कहा कि सेवादार असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर धार्मिक डेरा कार सेवा की संपत्तियों पर कब्जा करने का प्रयास करने और जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की ओर से विरोध के चलते उन पर जानलेवा हमले की आशंका जताई थी। उन्होंने पत्र में सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में