उत्तराखण्ड कुमाऊं देहरादून मौत हिल दर्पण

देश सेवा में जिंदगी कुर्बान…उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर है। सिक्किम में एवलांच की चपेट में आने से उत्तराखंड के लांस नायक विकास कुमार का दुखद निधन हो गया। विकास कुमार 19 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे और बीती 29 मार्च को गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

मूल रूप से पिथौरागढ़ के सुगौली ब्लॉक के गणकोट गांव के रहने वाले विकास कुमार अपने पीछे पत्नी प्रीति, आठ महीने की बच्ची और परिवार के अन्य सदस्य छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

जवान का पार्थिव शरीर पहले विमान से दिल्ली और फिर सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने के लिए घर पहुंचे और कलक्ट्रेट जाकर डीएम आशीष भटगांई से भी मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लांस नायक विकास कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने कहा कि विकास कुमार का बलिदान हमें हमेशा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा। इसके अलावा तमाम राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी जवान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर चुके हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में