उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर भीषण हादसा…खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा राजधानी देहरादून के साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर रविवार शाम हुआ। कलेथा के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलती हुई गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट...इन जिलों में अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम

यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ, जब वाहन कलेथा के समीप पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सीधे खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात का संकट खत्म!... अब नहीं कटेगा कुमाऊं-गढ़वाल संपर्क, सीएम ने दी सौगात

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की।

सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 108 और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम की मदद से तीनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहिया भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीएम धामी ने दिखायी हरी झंडी, उमड़ा भक्तिभाव

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में