उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं

उत्तराखंड में फिर टूटा कहर…स्कूल बस की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी तेज रफ्तार तो कभी लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। ताजा मामला कुमाऊं मंडल के खटीमा क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता थाना क्षेत्र के प्रतापपुर नंबर सात निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे झनकट से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। बाइक देवेंद्र सिंह चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

जैसे ही वे प्रतापपुर नंबर नौ के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही नानकमत्ता स्थित एक निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

परिजनों ने बताया कि देवेंद्र सिंह और राजेश सिंह राजमिस्त्री का काम करते थे, जबकि राजेश सिंह (पुत्र दर्शन सिंह) उनके साथ मजदूरी करता था। तीनों झनकट से कुछ सामान लेकर बाइक से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, हादसे के बाद से बस चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में