उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में एक और हादसा…अब यहां खाई में समाई कार, एक की गई जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश में एक बार फिर हादसे ने लोगों को दहला दिया। देहरादून के थाना त्यूणी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक वाहन खाई में गिर गया। यह दुर्घटना कांडा बैंड से नीचे, शिव मंदिर बैंड के पास हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी के नेतृत्व में पुलिस बल और राहत-बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम को भी घटना की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

घटनास्थल पर वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मिला। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय महेश थापा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की मदद से अन्य संभावित सवारियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल वाहन के आसपास और कोई व्यक्ति नहीं मिला।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में