उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में एक और हादसा…बाइक सवार जीजा-साले की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते लोग अकाल काल का शिकार बन रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हरिद्वार जिले के रुड़की में हुआ, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार व्यक्तियों की मौत हो गई।

मृतकों में से एक लाल सिंह (40 वर्ष) उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात थे, जबकि दूसरा मृतक अमरीश (35 वर्ष) उनके जीजा थे। दोनों आपस में जीजा-साले थे। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसा करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से नहर पटरी के रास्ते रुड़की की ओर जा रहे थे। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तांशीपुर पिकेट के पास एक कंपनी के पास, अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर खाकी पर सवाल!... पुलिस पर टैक्सी चालक से मारपीट और बदसलूकी के आरोप

पुलिस ने तुरंत 108 की मदद से घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा घने कोहरे के कारण बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी विवाद ने पकड़ा तूल...अब सामने आएंगे निविदा के राज

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने कहा कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। मृतकों के परिवार में हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में