उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में एक और हादसा… बीआरओ का ट्रक खाई में गिरा, जवान की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के पास बीआरओ का ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान 39 वर्षीय ट्रक चालक सत्येंद्र असवाल (हीना निवासी) की मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय जयराम सिंह (सेकू भटवाड़ी निवासी) का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

भटवाड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक बीआरओ का था और उपखनिज सामग्री से ओवरलोड था। उन्होंने कहा कि घटना पर दुख जताया गया है और घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में