उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड… उत्तराखंड बंद का मिला-जुला असर, जानें हालात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सियासत गर्माई हुई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले में कथित वीआईपी की सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर रविवार, 11 जनवरी को कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्तराखंड बंद का आह्वान किया।

चमोली जिले के गैरसैंण में बंद का व्यापक असर देखा गया। व्यापार संघों और टैक्सी यूनियनों ने भी बंद का समर्थन किया। गैरसैंण के प्रमुख व्यापार संघों और क्षेत्रीय नेताओं ने बाजार और प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणा की। इसके चलते अधिकांश दुकानें और व्यवसाय ठप रहे, जबकि टैक्सी सेवाओं के पहिए भी जाम रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार बिष्ट ने बताया कि यह बंद पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और इसका उद्देश्य केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे बंद में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

श्रीनगर और पौड़ी में भी बंद का असर देखा गया। नगर क्षेत्रों में अधिकांश बाजार सुबह तक बंद रहे, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, आवश्यक सेवाओं जैसे मेडिकल स्टोर खुले रहे, जबकि शराब की दुकानें संचालित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

कोटद्वार में बंद का असर मिला-जुला रहा। कुछ क्षेत्रों में दुकानें खुलीं, वहीं अन्य क्षेत्रों में व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया। हल्द्वानी, देहरादून, रुड़की, मसूरी, खटीमा और काशीपुर में बंद का कोई असर नहीं देखा गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में