उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

अंकिता भंडारी केस फिर गरमाया!… कथित वीआईपी पर FIR, सियासत में भूचाल

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में सियासी घमासान के बीच अंकिता भंडारी हत्याकांड ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस मामले के कथित वीआईपी के खिलाफ राजधानी के वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह शिकायत पद्मभूषण से सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने पुलिस महानिदेशक को दी थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इस प्रकरण में सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। अब इस मामले में अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। इससे पहले अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

सियासी दबाव के बीच मुख्यमंत्री ने माता-पिता से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी भावनाओं के अनुरूप उचित कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले ही अंकिता की मां सोनी देवी और पिता वीरेंद्र भंडारी मुख्यमंत्री से मिले थे, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

मामला तब फिर सुर्खियों में आया जब 15 दिन पहले हत्या प्रकरण से जुड़े एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ऑडियो में कुछ नेताओं के नाम सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

याद रहे, सितंबर 2022 में एसआईटी जांच के बाद अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन वायरल ऑडियो और नए घटनाक्रम ने प्रकरण को फिर से तूल पकड़ने वाला बना दिया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में