उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

नशे में बारातियों का खतरनाक स्टंट… मासूम को कुचलते ही गांव में भड़का गुस्सा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां स्टंट कर रहे बारातियों की कार की चपेट में आकर एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार को एक बारात भगवानपुर थाना क्षेत्र के टकाभरी गांव में आई थी। बताया जा रहा है कि बारात में शामिल कुछ युवक शराब के नशे में थे और बाग में कार से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान सत कुमार के 10 वर्षीय बेटे विशु को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे ने बढ़ाई टेंशन!...उत्तराखंड के 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

हादसे की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और गुस्साए ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने बारातियों को भी बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थी। बाद में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और बंधक बनाए गए बारातियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का प्रहार!...उफनाई नदियां-गदेरे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार अलर्ट

घायल बच्चे को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है और गांव में स्थिति सामान्य है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में