उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

मंदिर के बाहर नमाज!…मारपीट से तनाव का माहौल, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्राचीन अटारिया मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि युवक के साथ कथित रूप से मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

मामला ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है। शाहिद पुत्र मोहम्मद जान  रुद्रपुर के रेशमबाड़ी इलाके में अपने मकान पर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। रमजान के दौरान उन्होंने मंदिर के पास एक स्थान पर नमाज अदा की। इस दौरान मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा ने कथित रूप से उन्हें वहां नमाज पढ़ने से मना किया। आरोप है कि कहासुनी के बाद मारपीट और गाली-गलौज हुई।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

घटना के बाद शाहिद अपने समुदाय के लोगों के साथ सिडकुल चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शाहिद का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा का कहना है कि शाहिद कई दिनों से लगातार मंदिर के बाहर नमाज पढ़ रहे थे। उन्हें बार-बार मना किया गया, लेकिन उन्होंने नहीं माना और मंगलवार को फिर गाली-गलौज शुरू कर दी।

पंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह रावत ने बताया कि तहरीर मिलने और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में