उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

एक के बाद एक हादसे….बैरियर से टकरा कर पलटी कार, सरिये के ट्रक में घुसी पिकप, एक की मौत

खबर शेयर करें -

दुर्घटना के बाद कार सवारों में मची चीख पुकार, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त

देहरादून। राजधानी के अलग-अलग स्थानों में दो सड़क हादसे हुए हैं। पहले हादसे में डोईवाला के लालतप्पड़ में कार बैरियर से टकराने के बाद पलट गई। जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गये। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जबकि एक अन्य सड़क हादसे में  पिकअप वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चालक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  18 दिन तक गंगा स्नान पर ब्रेक!... हरकी पैड़ी पर पानी बंद, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी!

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला में पहली सड़क दुर्घटना रात्रि करीब 2 बजे के आसपास लालतप्पड़ में  घटित हुई। कोतवाली पुलिस के अनुसार हरिद्वार की ओर से आने वाले इनोवा कार नंबर न यूके07 बीक्यू-8081 के चालक को अचानक झपकी (नींद) आने के कारण वाहन लालतप्पड़ के पास बैरियर से टकराकर पलट गया, वाहन में सात व्यक्ति सवार थे, जिन्हे डोईवाला पुलिस द्वारा तत्काल वाहन से निकालकर उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गैस उपभोक्ता ध्यान दें!... एक गलती से रुक सकती है सिलिंडर की डिलीवरी

वहीं दूसरी घटना गुरूवार प्रातः लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास घटित हुई। यहां एक पिकअप वाहन संख्या यूके07सीबी-2357 जो सरिये के ट्रक ट्रॉलर से पीछे की तरफ से टकरा गई, जिसमें पिकअप वाहन चालक अजहर पुत्र अबरार निवासी भागूवाला नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 21 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया है। जिसे 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जहां अस्पताल मे चिकित्सक द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक चालक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में