उत्तर प्रदेश अजब- गजब क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

गजब की दुल्हनिया…. रात में कर दिया रोमांचक कांड, मोबाइल से खुला राज

खबर शेयर करें -

शादी के कुछ ही समय बाद नई दुल्हनिया ने एक बड़ा कांड कर दिया, जिससे ससुरालवालों में हड़कंप मच गया।

घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के मिनवा गांव की है, जहां एक युवक की शादी छह महीने पहले महाराजगंज के लेहड़ा क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही युवक अपने कामकाजी जीवन के लिए बेंगलुरु चला गया, जबकि उसकी पत्नी गांव में अपने मायके के पास रहने वाले प्रेमी के संपर्क में थी।

प्रेमी से मिलने के लिए दुल्हनिया अक्सर फोन करके उसे बुलाती रहती थी। शुरुआत में किसी को इसमें कोई संदेह नहीं हुआ, लेकिन बाद में गांववालों को शक होने लगा। रविवार की रात दुल्हनिया ने फिर से अपने प्रेमी को घर बुलाया और कुछ समय तक उसके साथ रही। इसके बाद दोनों बिना किसी को बताये कहीं चले गए, लेकिन प्रेमी का मोबाइल कमरे में छूट गया।

जब ससुरालवालों को दुल्हनिया के गायब होने का पता चला, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें कमरे में प्रेमी का मोबाइल मिला। यह मोबाइल और गांववालों से मिली जानकारी ने शक को यकीन में बदल दिया, जिसके बाद ससुरालवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी