उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट… नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 22 जुलाई को भी कुछ पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

इधर, नैनीताल जिले में स्कूलों की छुट्टी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर जिला प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रशासन ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी विवाद ने पकड़ा तूल...अब सामने आएंगे निविदा के राज

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में अवकाश घोषित करने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या झूठी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में