उत्तर प्रदेश एक्सीडेंट मौत

भयावह हादसा… भिड़ंत के बाद 5 बसों और कारों में लगी आग, कई जिंदा जले

खबर शेयर करें -

घने कोहरे के कारण यूपी के मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन 127 के पास सुबह करीब 4:30 बजे कोहरे की वजह से 5 प्राइवेट बसें और एक कार आपस में टकरा गईं। टक्कर के तुरंत बाद सभी वाहनों में आग लग गई।

इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। कुछ लोगों के वाहनों के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बसें प्राइवेट थीं और कानपुर से दिल्ली जा रही थीं।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि घायलों में से 12 को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि 9 घायलों का इलाज सीएचसी बल्देव में चल रहा है। झुलसे हुए व्यक्ति को विशेष उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि किसी वाहन के अंदर कोई व्यक्ति फंसा या जला तो नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

हादसे के बाद आग इतनी भीषण थी कि दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं। आग लगने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से मथुरा की ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने एहतियातन अन्य वाहनों को पहले ही रोक दिया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कई एंबुलेंसों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

*दर्दनाक हादसा- रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आ गई सड़क किनारे खड़ी महिला, गई जान*

खबर शेयर करें -टिहरी। यहां से दुःखद खबर सामने आई है। नरेंद्र नगर में खड़ी रोडवेज बस के अचानक ब्रेक