उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

अपहरण के बाद बच्ची से हैवानियत……..जंगल में ले जाकर की गई दरिंदगी, ये है मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हरिद्वार जिले के रूड़की, कलियर में घर के बाहर खेल रही बच्ची से हैवानियत की गई है। दो युवक लड़की को उठाकर जंगल में ले गए। जहां एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। जबकि दूसरा युवक निगरानी करता रहा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की बेटी (11) मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कलियर निवासी शाहरुख और कुर्बान वहां पर आए। लड़की को घर के बाहर अकेला देखकर दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ उसके घर के पास ही जंगल में ले गए।

आरोप है कि जंगल में ले जाकर शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसके साथी कुर्बान वहां पर किसी के आने जाने पर नजर रखता रहा। दुष्कर्म के बाद आरोपित यह बात किसी को न बताने की धमकी देकर फरार हो गए। घर के बाहर लड़की को न पाकर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच उन्हें लड़की जंगल की तरफ से आती दिखी।

जब स्वजन ने उससे जानकारी ली तो उसने पूरा मामला बता दिया। दुष्कर्म का पता चलते ही स्वजन के पांव तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित के स्वजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर इस मामले में शाहरुख पर दुष्कर्म तथा कुर्बान पर सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में