क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

किडनैपिंग के बाद अमानवीयता……….निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट में दिया बिजली का झटका, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

कर्नाटक के कालाबुर्गी जिले में तीन कार डीलरों को किडनैप करने के बाद उनके साथ अमानवीय हरकत की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि तीन लोगों को नंगा करके बुरी तरह पीटा जा रहा है। इसके बाद उनके प्राइवेट पार्ट में बिजली का झटका दिया जाता है।

पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, कालाबुर्गी सिटी का एक वीडियो वायरल हो रहा था  जिसमें कुछ लोग तीन लोगों को मारते हुए दिखाई पड़ रहे थे। उन्हें निर्वस्त्र करके पिटाई की जा रही थी। इसके बाद 5 मई को सात लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  31 अगस्त को संभलकर!...उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इमरान पटेल, मोहम्मद मतीन उर्फ स्तील मतीन, मोहम्मद जिया उल हुसैन, मोहम्मद अफजाल शेख, हुसैन शेख, रमेश और सागर के रूप में हुई है। बताया गया कि ये लोग किसी बड़े गैंग के सदस्य हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की भी पहचान कर रही है। पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करवाई और कहा कि एक सेकंड हैंड कार देखने के बहाने उन्हें ले जाया गया था और फिर कमरे में बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मन की बात’ में नशे पर PM मोदी का फोकस... CM धामी बोले- युवाशक्ति बदलेगी देश की तस्वीर

उन्होंने बताया कि पहले सुनसान जगह पर उनको बुलाया गया और फिर कमरे में बंद करके पिटाई शुरू हो गई। वे पीड़ितों से पैसे की डिमांड कर रहे थे। वहीं जब बात नहीं बनी तो उन्होंने प्राइवेट पार्ट में बिजली का झटका देना शुरू किया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तार से जांच की जा रही है और जल्द ही और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी