उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल स्थानान्तरण हिल दर्पण

नैनीताल में प्रशासनिक भूचाल… डीएम ने बदले एसडीएम के कार्यक्षेत्र

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तीन उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

जारी आदेश के अनुसार मोनिका को हल्द्वानी का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कैंचीधाम क्षेत्र में तैनात थीं।

वहीं, अनुराग आर्या को धारी का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें परगना धारी के साथ-साथ कैंचीधाम परगने का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इसके अलावा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी  दिव्यांशु मीणा को अपर उपजिलाधिकारी कैंचीधाम की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें न्यायिक कार्यों के अतिरिक्त समस्त प्रशासनिक कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

प्रशासन द्वारा किए गए इन तबादलों को जिले की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में