उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

पते की बात…….गुम हो जाए फोन तो न छटपटाएं, यह बटन दबाएं और बजने लगेगी घंटी

खबर शेयर करें -

हम अक्सर गलती से अपना फोन कही रख कर भूल जाते हैं। या कभी चोरी हो जाता है। ऐसे में हम घबराने लगते हैं। अगर आपका फोन कहीं मिस हो जाए तो आप गूगल अकाउंट की मदद से उसे ट्रैक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे गुम हुए फोन को कैसे ढ़ूंडे।

फोन गुम हो जाने पर लें गूगल की मदद
आपके साथ भी कभी ऐसा हो सकता है कि किसी कार्यक्रम में आप गए हों या किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर हों और आपका फोन गिर जाए या चोरी हो जाए। ऐसी स्थिति में आपका फोन आसपास होकर भी आपको खोजने में दिक्कत हो सकती है।
आप एक बार के लिए ये भी सोच सकते हैं कि किसी दूसरे के फोन से अपने फोन पर कॉल कर लिया जाए। लेकिन, अक्सर लोगों का फोन साइलेंट मोड पर होता है और ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको यहां एक अच्छा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपका फोन मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

दरअसल, गूगल में एक ऐसा ऑप्शन दिया गया है, जिससे फोन को दूर बैठकर भी फोन को खोजा जा सकता है। ऐसा करने के लिए केवल आपको अपने Gmail के क्रेडेंशियल्स याद होने चाहिए। आइए जानते हैं फोन खोने या न मिलने पर आपको क्या करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

ऐसे खोजें अपना फोन
सबसे पहले वेब ब्राउजर ओपन करें फिर गूगल Find My Device वेबसाइट पर जाएं।
फिर अपने फोन से लिंक्ड गूगल अकाउंट पर लॉग इन करें।
इसके बाद आपको वो डिवाइसेज शो करेंगे आपके अकाउंट से लिंक्ड हों।
अब आपको उसे सेलेक्ट करना होगा।
सेलेक्ट करने के बाद आपको Play Sound का ऑप्शन दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस पालिका अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

आपको बता दें कि ये Play Sound का ऑप्शन सेलेक्ट करते ही आपका फोन 5 मिनट तक रिंग करता रहेगा। भले ही वो साइलेंट मोड पर क्यों न हो। इससे आप अपने फोन को लोकेट कर सकते हैं. यहां आपको फोन का नेटवर्क और बैटरी परसेंट भी दिखा देगा। अगर आप फोन को लोकेट कर पाने में नाकाम रहते हैं। तो आप Erase Device का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं और फोन की सभी फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं। ताकी आपका डेटा किसी के हाथ न लगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में