उत्तर प्रदेश एक्सीडेंट मौत राष्ट्रीय हिल दर्पण

अपहरण केस की कार्रवाई बनी काल… सड़क हादसे में 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

खबर शेयर करें -

अपहरण के एक मामले में कार्रवाई के लिए हरियाणा गई यूपी पुलिस टीम मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेक के दौरान पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया, जिससे चार पुलिसकर्मियों और एक वादी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा हरियाणा के नूंह जिले में हुआ, जहां कोतवाली उरई की पुलिस टीम अपहृत व्यक्ति की तलाश में पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, टीम तावड़ू क्षेत्र में दबिश देने गई थी और सुबह करीब 10 बजे यह दुर्घटना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे वाहन से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चार पुलिसकर्मियों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मृतकों में उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार (सर्विलांस सेल) और आरक्षी अशोक कुमार शामिल हैं। इनके साथ मौजूद वादी अमरीक सिंह, निवासी संगरूर (पंजाब), की भी इस हादसे में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद उरई और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। एसपी जालौन विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम एक मामले में कार्रवाई के लिए हरियाणा गई थी, जहां यह हादसा हुआ।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ