उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम सस्पेंड

एसएसपी का एक्शन….. वर्दी में बेसुध पड़े सिपाही का वीडियो वायरल, निलंबित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क पर बेसुध पड़े एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की और पता चला कि सिपाही, जो पुलिस लाइन में तैनात है, आठ सितंबर से गैरहाजिर था।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

हाल ही में अटरिया रोड पर एक गली में वर्दी में एक सिपाही नाली के किनारे बेहोश पाया गया। उसके जूते खुले हुए थे और लोग उसके पास से गुजरते दिख रहे थे। वीडियो बनाने वाले ने इसे वायरल कर दिया, जिससे मामला गंभीर बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने वीडियो के संज्ञान में आने पर एसपी सिटी को निर्देश दिए। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सिपाही जितेंद्र कुमार के खिलाफ अनुशासनहीनता और ड्यूटी पर लापरवाही के आरोपों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया है, और इसकी पूरी जांच एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में