उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

लापरवाही पर कार्रवाई तय…एसआईआर कार्य में ढिलाई पर आयोग का सख्त रुख

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रगति को लेकर मंगलवार को नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों के साथ संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड प्रकाश चन्द्र दुमका ने भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी कार्मिक संतोषजनक कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

उन्होंने जनपद नैनीताल में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रगति 48.5 प्रतिशत रहने पर असंतोष व्यक्त किया और सभी ब्लॉकों के रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र वितरण का नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जाए तथा प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अब हल्द्वानी में यहां बनेगा हाईकोर्ट...विस्तार से पढ़िए धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

श्री दुमका ने बूथ स्तर पर धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि एईआरओ प्रतिदिन सुबह 7 बजे फील्ड में जाकर बीएलओ की उपस्थिति एवं कार्य की स्थिति की जांच करें। उन्होंने यह भी कहा कि बीएलओ की लोकेशन आधारित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि जिन बूथों पर एसआईआर कार्य की प्रगति कम है, वहां तकनीकी एवं अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा...पांच लोगों की मौत की खबर

बैठक में निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी पारितोष वर्मा, एपी बाजपेयी, मोनिका, नवाजिश खालिक, गोपाल सिंह चौहान, अनुराग आर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे सहित एसआईआर से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में