अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

हादसों का उत्तराखंड…खाई में समाई यात्रियों से भरी पिकप, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज रफ्तार और सड़क की खराब हालत अक्सर लोगों की जान लेने का कारण बन रही है। ताजा मामला शुक्रवार को कुमाऊं मंडल में सामने आया, जब अल्मोड़ा जिले के डोटियाल से सराईखेत जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सात लोग सवार थे। हादसे में दो लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें हल्की चोटें आईं, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल ऑडियो से उत्तराखंड में सियासी भूचाल!...सीएम धामी सख्त, विधायक के भाई समेत दो पर केस

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने खाई में फंसे घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए देवायल सल्ट अस्पताल भेजा।

गंभीर रूप से घायल पांच लोगों में वाहन चालक साकम सिंह (35, सराईखेत), राजेंद्र सिंह (36, केलाखेड़ा, उधम सिंह नगर), सुभाष (19, नेपाल), चंद्रसेन सैनी (41, बिजनौर) और विजेंद्र सिंह (36, बिजनौर) शामिल हैं। सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

पिकअप के अनियंत्रित होने के पीछे सड़क की खराब स्थिति को मुख्य वजह माना जा रहा है। दुर्घटना डोटियाल से लगभग एक किलोमीटर आगे हुई, जहां सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। हादसे के बाद स्थानीय लोग सड़क की मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों में सुधार की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय की ऊंचाइयों पर दौड़ेंगे धावक!...सीएम धामी ने गुंजी में किया बड़ा ऐलान

यह हादसा सल्ट क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की श्रृंखला का हिस्सा है। 4 नवंबर 2024 को मरचूला के कूपी गांव के पास एक यात्री बस खाई में गिर गई थी, जिसमें 36 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 30 दिसंबर 2025 को सल्ट–भिकियासैंण मार्ग पर एक और बस हादसा हुआ था, जिसमें 7 यात्रियों की जान गई और कई अन्य घायल हुए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में