उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी-रूद्रपुर मार्ग में हादसा… हाथी के हमले में दो युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हाथी के हमले से मौत हो गई। घटना 28 फरवरी की रात करीब 11 बजे तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज क्षेत्र में बेलबाबा मंदिर के पास हुई, जहां अंधेरे में जा रहे दोनों युवक अचानक हाथी की चपेट में आ गए।

पुलिस और वन विभाग के अनुसार, बाइक सवार युवक सड़क पर आगे बढ़ रहे थे तभी उनका सामना हाथी से हो गया। टक्कर के बाद गुस्साए हाथी ने उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मृतकों की पहचान शकील (26 वर्ष) पुत्र मुन्ना और जाफर निवासी पट्टी बख्श कटरा, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। दोनों हल्द्वानी में कपड़े और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

हल्द्वानी रेंज के रेंजर ललित जोशी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस से मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी में हाथी के हमले की बात सामने आई है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू की समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

इस हादसे ने क्षेत्र में बढ़ते वन-मानव संघर्ष की गंभीरता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीव क्षेत्रों के पास विशेष सावधानी बरतें, रात के समय सतर्क रहें और किसी भी जंगली जानवर के करीब जाने से बचें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में