उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर हादसा!…दिल्ली से लौट रहे युवक की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे के टांडा जंगल क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली से छुट्टियों पर अपने घर हल्द्वानी लौट रहा था, तभी उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 3:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेंज कार्यालय से लगभग डेढ़ किलोमीटर पीछे सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही संजय वन चौकी से एसआई पंकज महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां युवक गंभीर रूप से घायल मिला और उसकी केटीएम बाइक क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...रेलवे भूमि अतिक्रमण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कुंदन सिंह सम्मल (24) पुत्र खुशाल सिंह सम्मल, निवासी ग्राम रौसिला, काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पिछले चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में कार्यरत थे और छुट्टियों पर घर लौट रहे थे। वह परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करते थे। उनके परिवार में दो छोटे भाई और एक बहन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार दो दिन दो शव!...नैनी झील बनी रहस्य, लोगों में दहशत का माहौल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक दिल्ली से बाइक पर घर लौट रहा था, तभी टांडा जंगल क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर हल्द्वानी में सख्त ट्रैफिक कंट्रोल...कई प्रमुख मार्गों पर एंट्री-एग्जिट बंद/डायवर्ट

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में