उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग में हादसा…खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दर्दनाक हादसा हुआ है। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। कार के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का रेड अलर्ट!... इस जिले में शनिवार को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) कार संख्या यूके 07 एएम 7810 से किसी काम से नैनीताल की ओर आ रहे थे। बताया गया कि ताकुला पुरानी चुंगी के पास पहुंचते ही चालक का कार से नियंत्रण अचानक हट गया। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  अंत्योदय से समावेशी विकास तक!... पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम धामी का बड़ा संदेश

कार को खाई में गिरते हुए स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। खाई काफी गहरी होने के कारण रेस्क्यू टीम को घायलों तक पहुंचने और उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 100 मीटर गहरी खाई से चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  छोटी रकम के बड़े डिजिटल लेन-देन पर नजर!... विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है और उनकी हालत फिलहाल ठीक है। उन्होंने बताया कि कार कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था। समय रहते स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की भी जानकारी जुटाई।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में