उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत रामनगर हिल दर्पण

हल्द्वानी- रामनगर मार्ग में हादसा…तीन वाहनों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात कार, टेंपो और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रोशन प्रीत (19 वर्ष) और जश्नदीप (19 वर्ष) निवासी कुंडेश्वरी, काशीपुर (उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। दोनों युवक पेशे से स्कूल वैन चालक थे और किसी वाहन के पार्ट्स लेने के लिए बाइक से हल्द्वानी जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छोई गांव के पास एक अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टेंपो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे में टेंपो चालक मोहम्मद असलम, निवासी गूलरघट्टी, रामनगर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में