उत्तर प्रदेश अजब- गजब राजनीति हिल दर्पण

महिला से आलिंगन!… भाजपा नेता का वीडियो वायरल, चढ़ा सियासी पारा

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर इन दिनों भाजपा नेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 12 अप्रैल का बताया जा रहा है। इससे सियासी पारा चढ़ गया है। हालांकि हिल दर्पण www.hilldarpan.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की बताई जा रही है। जिसमें दो अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज से जुड़े हैं। पहली फुटेज में एक चार पहिया वाहन भाजपा कार्यालय के भीतर आता दिख रहा है, जिसमें से अमर किशोर कश्यप उतरते हैं और एक व्यक्ति से बात करते हैं। इसके बाद एक महिला वाहन से बाहर निकलती है और जिलाध्यक्ष उसे कार्यालय की ओर इशारा करते हैं। दूसरी फुटेज में वह महिला सीढ़ियों के पास नजर आती है, जहां जिलाध्यक्ष उसे गले लगाते दिखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात...प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

पार्टी के एक पदाधिकारी ने इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत भी की है। शिकायतकर्ता ने नाम गुप्त रखते हुए जिलाध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता के शोषण का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

इधर अमर किशोर कश्यप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह वीडियो उनके विरोधियों द्वारा उनकी छवि खराब करने की साजिश के तहत वायरल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता है, जिसने तबीयत खराब होने की जानकारी फोन पर दी थी। इसलिए वह उसे कार्यालय लेकर आए थे। सीढ़ियां चढ़ते समय महिला को चक्कर आ गया, जिसके कारण उन्होंने उसे सहारा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात!...इस ट्रेन को मिली हरी झंडी, आसान होगा सफर

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर वीडियो 12 अप्रैल का है, तो अब मई में इसे वायरल करने के पीछे क्या मंशा है? उन्होंने इसे राजनीतिक दुर्भावना की कार्रवाई बताया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम राजनीति हल्द्वानी

*चम्पावत में किशोरी से दुष्कर्म पर हल्द्वानी में फूटा गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस
उत्तराखण्ड चुनाव देहरादून राजनीति

*चुनाव रणनीति और कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वयक का कार्य करेंगे विस्तारक*

खबर शेयर करें -लोस चुनाव की रणनीति के तहत 70 विस क्षेत्रों के लिए भाजपा की विस्तारक टीम रवाना देहरादून।