उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम देहरादून पिथौरागढ़ हिल दर्पण

रिश्ते की आड़ में नाबालिग से हैवानियत!… अस्पताल पहुंची तो सामने आया खौफनाक सच

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ उसके रिश्ते के ताऊ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके करीब तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का सचिवालय कूच!... चुनावी मुद्दों पर प्रदर्शन, पुलिस ने रास्ते में रोका

जानकारी के अनुसार के पिथौरागढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार कोतवाली पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही एसआई बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और किशोरी से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किशोरी के ताऊ पर दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि लोकलाज के चलते परिवार ने पहले मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  दुल्हन बनी लुटेरी गैंग की ‘कड़ी’!...शादी के बाद दूल्हे को खिलाते थे नशा, फिर साफ कर देते थे घर

कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि किशोरी की हालत फिलहाल ठीक नहीं है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्थिति सामान्य होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।बताया गया है कि किशोरी दिव्यांग है और उसे बोलने में भी परेशानी होती है। परिजनों के अनुसार उसे समय-समय पर दौरे भी पड़ते हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में