उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

चोरी-छिपे शादी, फिर प्रेग्नेंट हुई नाबालिग!… ऐसे खुली पूरे परिवार की पोल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसमें ना‌बालिग की कथित तौर पर चोरी छिपे शादी करा दी गई। घटना का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया और जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मामला हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र का है। अस्पताल में दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि लड़की की उम्र करीब 14 वर्ष है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी की कम उम्र में जबरन शादी कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति समेत ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी कम उम्र में शादी कब और किन परिस्थितियों में कराई गई, और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में