मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। शनिवार को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
इस दुखद खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस के साथ-साथ कई बड़े सितारे भी उन्हें याद करते हुए उनके अतुलनीय योगदान को सलाम कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि निधन से कुछ घंटे पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तबीयत को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा था, “यह सुनकर चिंता में हूं कि आशा भोसले जी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”


