उत्तर प्रदेश बागेश्व राष्ट्रीय स्थानान्तरण

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…. 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

खबर शेयर करें -

प्रशासनिक अफसरशाही में बड़ा फेर बदल करते हुए रविवार की देर रात उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों के दायित्व बदले हैं। इसमें एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

तबादलों के तहत, आईजी लोक शिकायत अमित पाठक को आईजी देवीपाटन क्षेत्र गोंडा भेजा गया, जबकि अमरेंद्र प्रसाद सिंह को आईजी देवीपाटन से पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभिसूचना) बनाया गया। दिनेश कुमार पी का तबादला गाजियाबाद से बस्ती करते हुए उन्हें डीआईजी बस्ती बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  2200 करोड़ की परियोजना... हल्द्वानी में होंगे कई काम, आयुक्त के ये निर्देश

इसके अलावा, अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। आईपीएस अधिकारी केशव कुमार चौधरी को डीआईजी झांसी भेजा गया। डीआईजी अभिसूचना संजीव त्यागी को अपर पुलिस आयुक्त आगरा, और डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी को डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मातम में बदली खुशियां... बेटी की शादी से पहले बीएसएफ जवान का निधन

सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी अजय कुमार और प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर को भी नई जिम्मेदारियां दी गईं। इन सभी अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे तत्काल अपनी नई तैनाती का कार्यभार संभाल लें।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा का श्रीगणेश...गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, इनके नाम पहली पूजा
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड देहरादून प्रमोशन शिक्षा स्थानान्तरण

*शिक्षा विभाग के इन अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, कईयों के ट्रांसफर*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। विभाग में अधिकारियों को बंपर प्रमोशन मिले हैं। इसके अलावा कईयों के तबादले